Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

मोतिहारी: मोतिहारी में 8 अपराधी बाइक पर सावर होकर बंधन बैंक पहुंचे। वहां से 3 लाख 66 हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि कार्यालय में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना सुगौली थाना क्षेत्र के विषुनपुरवा रोड में बंधन बैंक की है। जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लॉ एंड ऑर्डर पर नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि जबसे महागठबंधन की सरकार बनी है तब से लोगों के मन में आशंका थी कि लॉ एंड ऑर्डर बिहार में बिगड़ेगा। धीरे-धीरे ये दिख भी रहा है। बीते 3-4 महीनों से लोगों की आशंका सही होती दिख रही है। बड़ी तादाद में लोगों का मर्डर, अपहरण और डकैती जैसी घटनाएं हो रही हैं। 

नीतीश कुमार और मैंने जिन नामों पर ऑब्जेक्शन किया आज वो चारों लोग बिहार में मंत्री हैं : प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ गया है, पिछले साल महागठबंधन की सरकार बनी और जब राज्य में RJD की सरकार होगी तो बिहार में लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ेगा ही इसमें कोई दो राय नहीं है। मैं अपना एक अनुभव बता रहा हूं 2015 में जब बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी थी तब चार ऐसे मंत्री रहे जिनका नाम मैं लेना नहीं चाहूंगा। वो आज कैबिनेट में मंत्री हैं, जो उस समय में भी विधायक जीते थे और उनका नाम RJD की ओर से बताया गया था। नीतीश कुमार और मैंने मिलकर इन नामों पर ऑब्जेक्शन किया कि वो चार लोग मंत्री न बनें पर वो आज चारों लोग बिहार में मंत्री हैं। जब उस कैरेक्टर के लोग मंत्री रहेंगे, सरकार चलाएंगे तो लॉ एंड ऑर्डर अच्छा रहेगा कि खराब रहेगा? जब आप बालू माफिया, शराब माफिया, कांट्रेक्ट किलर को अपने कैबिनेट में जगह देंगे, तो लॉ एंड ऑर्डर की दशा बिगड़ेगी नहीं तो क्या होगी?

जबसे नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार बनी है तबसे चंपारण अपराधियों के आगोश में :संजय ठाकुर

जन सुराज पूर्वी चंपारण जिले के मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार ठाकुर ने कहा कि जबसे बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की मिली जुली सरकार चल रही है तबसे चंपारण अपराधियों के आगोश में समाता जा रहा है। बीते दिन पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों ने बैंक लूट लिया और प्रशासन मुख्य दर्शन बना रहा। बगल में थाना है, लेकिन अभी तक अपराधी नहीं पकड़े गए हैं। यह स्थिति पिछले 6 महीने से पूर्वी चंपारण जिले में बनी हुई है। अनेकों निजी बैंकों को लूटने का अपराधियों ने काम किया है, कितने लोगों की हत्याएं हुई हैं, रोज कहीं ना कहीं गोली चल रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हैं और जन सुराज इन घटनाओं की कड़ी निंदा करता है। लोगों में अमन चैन बहाल करने की दिशा में काम किया जाए, जिले में शांति भंग होती जा रही है, लोगों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्ट- अमरजीत सिंह

इस खबर को शेयर करें: