वृंदावन में संत प्रेमानंद की एक बार फिर तबीयत बिगड़ गई है। इसलिए वे गुरुवार रात 2 बजे पद यात्रा पर नहीं निकले। दर्शन के लिए आए भक्त काफी देर तक उनके आने का इंतजार करते रहे।
जब सेवादारों ने संत प्रेमानंद महाराज की सेहत खराब होने की जानकारी दी तो मायूस हो गए। कुछ भक्त रोने लगे। भक्तों ने राधारानी से प्रार्थना की है।
इससे पहले 7 फरवरी को भी प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब हुई थी। उनकी दोनों किडनियां खराब हैं। डायलिसिस होती है