
सकलडीहा इंटर कालेज में शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाकर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही उनसे अपने परिवार व पास-पड़ोस के लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग करने की बात कही गई। इसके पूर्व छात्राओ ने रैली निकाल जागरूक भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य कमलापति पांडेय ने कहा की हम सभी यातायात निमयो का शत-प्रतिशत पालन करे। सड़क पर सही तरीके से चलकर दुर्घटना से बच सकते है। आप सभी का यह कर्तव्य है
की अपने बाएं से चले चौराहों पर रुककर वहन देखकर चले,दो पहिया वाहन हेलमेट लगा कर नियमित गति से चलाए। शराब का सेवन कर गाड़ी चलाने वालों को टोके। उन्होंने कहा की अपने आस पास के लोगो को जागरूक करे और यातायात नियमों की जानकारी दे।
वही कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा ने कहा कि वाहन चलाने के दौरान जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। यहां तक कि जान भी जा सकती है। आए दिन बड़े हादसे इसके उदाहरण है। सड़क नियमों का पालन कर हम हादसों को रोक सकते है।
उन्होंने छात्राओं को यातायात नियमों की शपथ दिलाई। इस मौके पर डा.प्रमोद पांडेय,सुरेंद्र विश्वकर्मा,अमित गुप्ता,अनिल कुमार,घनस्याम त्रिपाठी,उमेश यादव सहित सैकड़ों छात्राए उपस्थित रही।कार्यक्रम का संचालन कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा ने किया।
रिपोट अलीम हाशमी