![Shaurya News India](backend/newsphotos/1724917026-whatsapp_image_2024-08-28_at_8.11.21_pm.jpg)
सकलडीहा चंदौली। सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ की अध्यक्षता में कांग्रेस के वर्तमान दिग्गज नेता व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का सकलडीहा व्यापार मंडल के पदाधिकारी द्वारा फूल माला व ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
वहीं व्यापार मंडल जिंदाबाद अजय राज जिंदाबाद के साथ विभिन्न प्रकार के नारे भी लगाए गए। जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता के स्वागत के पूर्व में ही व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो द्वारा ढोल नगाड़ा के साथ पार्टी के झंडे की व्यवस्था की गई थी।
वहीं स्वागत समारोह में सैकड़ो की संख्या में व्यापारियों की भीड़ एकत्रित रही। जहां अजय राय से पूर्व कांग्रेस के स्थानीय नेता देवेंद्र सिंह मुन्ना द्वारा लोगों का आभार व्यक्त करते हुए बाबा भीमराव अंबेडकर अमर रहे का उद्घोष किया गया।
वही जैसे ही कांग्रेस नेता अजय राय की गाड़ी सकलडीहा कस्बे में स्थापित हुई लोगों द्वारा अजय राय जिंदाबाद व्यापार मंडल जिंदाबाद जैसे नारे लगाते हुए फूल मालाओं से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत किया।
जिसमें सकलडीहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्णा सेठ, राम आशीष राय, आशीष जायसवाल, रोशन अली, भादू, रत्नेश कुमार डब्लू, नंदन राय, बिट्टू ,विकास पांडेय,मंटू, हिमांशु वर्मा, महताब अली, बरकत अली,
चिंटू गुप्ता, नागे गुप्ता, राधेश्याम, आशीष मौर्य, इमरान,ओम सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, अरुण द्विवेदी, राज किशोर सिंह, देवेंद्र सिंह मुन्ना के साथ अन्य पदाधिकारी शामिल थे।