Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

चंदौली सकलडीहा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालय को हाईटेक बनाते हुए प्रदेश के हर बच्चे को शिक्षित करने के क्रम में अनेकों प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसके क्रम में पीएम कंपोजिट विद्यालय तेनुवट सकलडीहा चन्दौली में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई।रैली को SMC अध्यक्ष राम लच्छन यादव व ग्राम प्रधान राकेश यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिसमें छात्रों को विद्यालय भेजने हेतु स्कूल चलो अभियान गीत के माध्यम से अभिभावकों को प्रेरित किया गया। रैली में अभियान गीत के अलावा छात्र छात्राएं "स्कूल चलो स्कूल चलो," "एक भी बच्चा छूटा,संकल्प हमारा छूटा" "पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर की "आधी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जाएंगे " लिखी तख्तियां लेकर गांव के विभिन्न गलियों से होते हुए पुनः विद्यालय पर पहुंचे।

रैली में प्रधानाध्यापक  प्र o अ o फाफ़ा साहब भारती के साथ विद्यालय के अन्य अध्यापक अध्यापिका जानकी देवी,जरीना खातून,जमीला खातून,ताहिरा बेगम, गिरिधारी मिश्रा, सुमन दीक्षित,मीनू, शेफ्ता शाहीन,प्रदीप कुमार,शबनम बानो,मनोज कुमार उपस्थित थे।

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

इस खबर को शेयर करें: