श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज, वाराणसी के बुलानाला परिसर में दिनांक 13 .11.2024 को मिशन शक्ति फेज- 5 के अंतर्गत मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
छात्राओं द्वारा नारी सम्मान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सशक्त महिला,कन्या भ्रूण हत्या, मिशन शक्ति इत्यादि विषयों पर पोस्टर बनाए गए। मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ श्रृंखला ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य सशक्त नारी, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र का निर्माण करना है।
प्रबंधक डॉ मधु अग्रवाल ने छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि पोस्टर के माध्यम से उन्होंने महिला सशक्तिकरण के जिस रूप को प्रस्तुत किया वह प्रशंसनीय है। छात्राओं द्वारा लगाए गए पोस्टर का अवलोकन करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो मिथिलेश सिंह ने कहा कि नारी शक्ति का प्रतीक है, इसलिए प्रकृति ने सृजन की क्षमता उसी को ही दी। नारी ममता, दया,क्षमा की मूरत होती है किंतु दुर्भाग्य की बात है कि सृजन करने की शक्ति होने के बाद भी समाज ने उसे उपेक्षित तथा कमजोर मान लिया। छात्राओं ने स्त्रियों की उक्त स्थिति को अनुभूत करते हुए उनके अबला एवं सबला स्वरूप को अपने चित्रपटृ के माध्यम से जिस प्रकार अभिव्यक्त करने का प्रयास किया
हुआ विचारणीय होने के साथ-साथ सरकार के मिशन शक्ति अभियान को भी बल देता है।निर्णायक मंडल में सहायक मंत्री डॉ रूबी शाह, प्रो आभा सक्सेना एवं प्रो आकाश सम्मिलित रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में सौम्या जायसवाल प्रथम,अंशिका एवं गुनगुन
संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, फातिमा जोहरा ने तृतीय स्थान तथा अलंकृति एवं नोया वर्मा को संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम का संयोजन समन्वयक डॉ श्रृंखला ने किया। इस अवसर पर प्रो रमा पांडे, डॉ पूनम श्रीवास्तव, डॉ कंचन सिंह, डॉ वंदनी, डॉ चंदा रानी इत्यादि अनेक प्रवक्तागण तथा छात्राएं उपस्थित रही
रिपोर्ट धनेश्वर सहनी