Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

जनपद वाराणसी मे जहां चारों तरफ बाढ़ का माहौल लगातार बना है जिसमें गंगा किनारे रहने वाले स्थानीय लोग बाढ़ चपेट भयावह स्थिति में अपना जीवन यापन कर रहे जिनकी मदद करने के लिए नेता व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बाढ़ पीड़ित को भोजन जल आदि उपलब्ध कराया जा रहा वही दूसरी तरफ वाराणसी के हुकुलगंज वाशियो की मदद को आए किन्नर समाज के लोग जिन्होंने ने बाढ़ पीड़ित को रोजाना लंच पैकेट पानी जैसे चीजें सुबह शाम मुहैया कराया इलाका में संजना किन्नर संजू किन्नर पारो किन्नर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लंच, पैकेट पानी जैसी सामग्री वितरित किया है।

संजना किन्नर का कहना है

"बारिश से हुई तबाही ने लोगों से उनका सबकुछ छीन लिया है, ऐसे में इंसान ही इंसान की मदद कर सकता है। हम किन्नर समाज के लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं और उनकी सेवा में लगे हुए हैं।"

संजू किन्नर ने बताया

"बाढ़ पीड़ितों की मदद करने से बेहतर कोई कार्य नहीं है। भूखे प्यासे बच्चों को खाने-पीने का सामान देकर चेहरे पर संतुष्टि का भाव दिखाई दिया है। हम किन्नर समाज के लोग बाढ़ पीड़ितों के लिए 'मसीहा' बनकर उभरे हैं और उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।"
किन्नर समाज का अपमान से मान
जहां किन्नर समाज के लोगों को अपमानित और तिरस्कृत किया जाता था आज उन्हें लोगों द्वारा धन्यवाद् दिया जा रहा है।

किन्नर समाज की मदद

किन्नर समाज के लोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर पीड़ितों को भोजन, पानी और राशन वितरित कर रहे हैं। उनकी इस पहल की लोग प्रशंसा कर रहे हैं और किन्नर समाज को धन्यवाद दे रहे हैं।
जहां 

बाढ़ पीड़ितों का आभार

बाढ़ पीड़ित किन्नर समाज के लोगों की मदद के लिए आभारी हैं। उनका कहना है कि इस मुश्किल समय में किन्नर समाज ने उनकी मदद की है और वहीं किन्नर समाज के सहारा दिया है।

 

अनिकेत शर्मा 

इस खबर को शेयर करें: