चोलापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर गांव निवासी विनोद कुमार यादव फौज में रहे सैनिक की मौत की जानकारी मिली है।जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी गामा यादव के चार पुत्र है। तीन फौज में है। सबसे छोटा बेटा घर पर ही कार्य करता है। बड़ा बेटा विनोद कुमार यादव था।
मृतक विनोद कुमार यादव लगभग 20 वर्षो से फौज में था। वर्तमान में दिल्ली में कार्यरत बीमारी की वजह से अस्पताल था मृतक सेना का जवान विनोद कुमार यादव (45 वर्ष) का पार्थिव शरीर मंगलवार को उसके गांव पहुंचा। सभी ने नम आंखों से सैनिक को श्रद्धांजलि दी।
इसकी शादी लगभग 20 वर्ष पहले मोंहाव स्थित राजापुर गांव में हुई थी। इनके दो पुत्र है बड़ा पुत्र दिव्य यादव उम्र 16 छोटा पुत्र दिव्यराज यादव उम्र 10 है।
क्षेत्र के विशिष्ट व सैकड़ों लोग अमर रहे का नारा लगाते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किये।श्रद्धांजलि देनी वालों में वाराणसी के नायब तहसीलदार प्रिती पाडेंय चोलापुर थाना प्रभारी राकेश गौतम दानगंज चौकी इंचार्ज आदित्यसेन सिंह समेत सैकड़ो लोग मौजूद भी रहे
रिपोर्ट अमित श्रीवास्तव