मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री पं0 जनेश्वर मिश्र की 14वीं पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद किया गया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा व विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी आंदोलन में अपने संघर्ष से नई पहचान दी।
चौधरी ने कहा कि छात्रों के मुद्दे पर जनेश्वर मिश्र ने कई आंदोलन छेड़े जिसमें छात्रों ने उनका बढ-चढ़ कर साथ दिया। 1967 में उनका राजनैतिक सफर शुरू हुआ। फूलपुर सीट पर 1969 में उपचुनाव हुआ तो जनेश्वर मिश्र सोशलिस्ट पार्टी से मैदान में उतरे और जीते।
लोकसभा में पहुंचे तो राजनारायण ने छोटे लोहिया का नाम दिया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने चुनाव में इंदिरा मंत्रिमंडल में पेट्रोलियम मंत्री केडी मालवीय एवं राजघराने के वीपी सिंह जैसे दिग्गजों को परास्त करने का काम किया। राजनैतिक शुचिता के पक्षधर, गरीबों, किसानों, नौजवानों की आवाज को जीवन भर बुलंद रखने वाले जनेश्वर जी सभी के हृदय में हमेशा मौजूद रहेंगे।
उनके बताए मार्ग पर चलकर समाजवाद की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी की नीतियों विचारों को जन-जन तक पहुंचाया। पार्टी उनके योगदान को हमेशा याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाती रहेगी।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, रोहित शुक्ला, आदर्श यादव, रामजी मौर्या, रामगोपाल बिन्द, सतीश मिश्रा, सत्यप्रकाश यादव, झल्लू यादव, बलराम यादव, मेवालाल प्रजापति, श्याम अचल यादव, सोनू यादव, राममिलन यादव, रामराज यादव, विजयशंकर प्रजापति, दीनानाथ प्रजापति, राहुल यादव, नवाज अहमद, आशीष प्रजापति, रामानुज दूबे, रामजी बिन्द, रामजी यादव, गोबिन्दा सोनकर, हिमांशु यादव, हर्षित श्रीवास्तव, हेमंत सिंह, शिवकुमार यादव आदि मौजूद रहें।