बदायूंः सपा जिलाध्यक्ष ने स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और भाजपा नेता डॉ. संघमित्रा मौर्य के खिलाफ तहरीर दी है। आशीष यादव ने गुरुवार को SSP आलोक प्रियदर्शी को शिकायती लेटर सौंपा।
उन्होंने कहा कि संघमित्रा ने शिवपाल यादव के खिलाफ अमर्यादित और असंवेदनशील टिप्पणी की है। जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
शिवपाल यादव बदायूं से सपा प्रत्याशी हैं। 3 दिन पहले उन्होंने बदायूं में कहा था कि मैं आ गया हूं, माहौल थोड़ा गर्म होगा।