![Shaurya News India](backend/newsphotos/1726222607-whatsapp_image_2024-09-13_at_7.02.16_am.jpg)
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी की जमालपुर, नरायनपुर, सीखड़, अहरौरा, चुनार, राजगढ़, मड़िहान, पहाड़ी, सिटी, मझवां, मिर्जापुर नगर, लालगंज, हलिया, छानबे, कोन ब्लाक की जगह-जगह हुई बैठक में आगामी पंचायत चुनाव व 397. मझवां विधानसभा उपचुनाव पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने संगठन और बूथ कमेटियों को अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि ग्राम पंचायत राजनीति की सबसे निचली इकाई है, इस पर संगठन की पकड़ होना बेहद जरूरी है।
लोहिया ट्रस्ट स्थित कार्यालय पर चैधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब-किसान, छात्र, बेरोजगार, व्यापारी आदि के उत्थान के लिए तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। जनता समाजवादी पार्टी के साथ है।
आने वाले पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव अवश्य जीतेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन ही सरकार की रीढ़ होती है। सभी पार्टियों में समाजवादी पार्टी का संगठन सबसे अधिक मजबूत है,
जिसके दम पर ही पिछली बसपा सरकार में संघर्ष करके प्रदेश में पूर्ण बहुमत की समाजवादी पार्टी की सरकार पदासीन हुई थी। सभी विधानसभाओं में बूथ कमेटियों के पुर्नगठन का कार्यक्रम चल रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष बूथ कमेटी में अधिक से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं को जगह दें, जिससे समाजवादी पार्टी का संगठन ग्राम व वार्ड स्तर तक और अधिक मजबूत हो सके। उन्होने कहा कि मझवां विधानसभा चुनाव की घोषणा निर्वाचन आयोग कभी भी कर सकता है। रणनीति बनाने का काम करें।
जगह-जगह हुई बैठकों में वक्ताओं ने भी कहा पंचायत चुनाव जीतने के लिये निचले स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना होगा।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष रामजी मौर्या, दुर्गा सिंह, शिवनरायन बिन्द, सुशील सिंह, अशोक मिश्रा, विजय पटेल, सुरेश पटेल, जमालपुर ब्लाक अध्यक्ष दिनेश यादव, नरायनपुर ब्लाक अध्यक्ष सूर्यकान्त सिंह, अहरौरा नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद, मिर्जापुर नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकर,
चुनार नगर अध्यक्ष कान्धा प्रसाद यादव, कछवां नगर अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, पहाड़ी ब्लाक अध्यक्ष कन्हैया यादव, मझवां ब्लाक अध्यक्ष सौरभ सिंह,
सिटी ब्लाक अध्यक्ष भोलानाथ यादव, हलिया ब्लाक अध्यक्ष मुकुन्द यादव, छानबे ब्लाक अध्यक्ष संग्राम बिन्द, कोन ब्लाक अध्यक्ष राममिलन यादव, विकास केशरी, अशोक यादव, जमुना यादव, लाल बहादुर यादव आदि ने पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।