![Shaurya News India](backend/newsphotos/1710581900-whatsapp_image_2024-03-15_at_6.40.42_pm.jpg)
सकलडीहा चंदौली।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नरेश उत्तम पटेल के संस्तुति के बाद मुलायम सिंह
यादव युथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा द्वारा विकास चौबे को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया।
स्वागत के दौरान इन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा हमें जो यह सम्मान मिला है। इसका निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने का काम करूंगा। समाजवादी पार्टी हमेशा नौजवानों ,दबे कुचले लोगों
महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया है। आज भाजपा शासन काल में यह सभी लोग पीड़ित है। आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी
पार्टी को इसका लाभ अवश्य मिलेगा। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से गंगाराम,केदार यादव,अजय दुबे,राम लखन
विश्वकर्मा,प्यारेलाल,अश्वनी कुमार, दिनेश यादव सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
रिपोर्ट अलीम हाशमी