Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

विंध्याचल (मिर्जापुर)। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को योगिनी एकादशी पर मां विंध्यवासिनी का विशेष दर्शन-पूजन किया। उसके बाद सड़क मार्ग से बनारस के लिए रवाना हो गए।इससे पहले उन्होंने श्री परमहंस देवराहा बाबा आश्रम में पौधरोपण किया।

 


मोहन भागवत सोमवार की शाम पौने सात बजे विंध्याचल महुआरीकलां स्थित श्री परमहंस देवराहा बाबा आश्रम पहुंचे थे। देर शाम उन्होंने हनुमान जी का अनुष्ठान किया।

 

151 किलो लड्डुओं का भोग लगाया। उसके बाद रात को आश्रम के यात्री निवास में विश्राम किया। मंगलवार सुबह उन्होंने आश्रम के मंदिर में योगिनी एकादशी का विशेष अनुष्ठान किया। मंदिर के सामने स्थित पार्क में उन्होंने पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे लगाए।

 

दोपहर डेढ़ बजे वह विंध्याचल पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में लगभग 20 मिनट तक मां विंध्यवासिनी की विशेष पूजन-अर्चन किया। इस दौरान पुरोहित नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने पूजा कराई। इसके बाद यहीं से वह सड़क मार्ग से बनारस के लिए रवाना हो गए।

 

भागवत के विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचने से लगभग एक घंटा पहले ही मंदिर में आम भक्तों के लिए दर्शन-पूजन रोक दिया गया था। कॉरिडोर के चारों द्वारों को खाली करा लिया गया था।

इस खबर को शेयर करें: