वाराणसीः महाशिवरात्रि पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा और आरती का समय जारी किया गया है। मंगला आरती आठ मार्च को रात 2.15 बजे से शुरू होगी। इसके बाद सुबह 3.30 बजे से मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाएगा। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि शिवरात्रि पर मध्याह्न भोग आरती दोपहर 12 से 12.30 बजे तक चलेगी। इसके अलावा चारों प्रहर की आरती का समय भी जारी किया गया है।
प्रथम प्रहर की आरती रात 9.30 बजे से शुरू होगी। इस दौरान झांकी दर्शन चलता रहेगा। मुख्य आरती रात 10 बजे से शुरू होकर रात 12.30 बजे समाप्त होगी। द्वितीय प्रहर की आरती नौ मार्च की रात 1.30 बजे से शुरू होकर 2.30 बजे तक समाप्त होगी। इस दौरान भी झांकी दर्शन जारी रहेगा। तीसरे प्रहर की आरती नौ मार्च की सुबह 3.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी। चतुर्थ प्रहर की आरती सुबह 5.00 से 6.15 बजे तक चलेगी। इस दौरान झांकी दर्शन चलता रहेगा।