![Shaurya News India](backend/newsphotos/1738487812-whatsapp_image_2025-02-01_at_8.02.00_pm.jpg)
सकलडीहा।कोतवाली क्षेत्र अमावल गांव के पास नहर में बीती रात एक पिकअप पलट गई।हालांकि नहर में पानी नही होने चालक बाल-बाल बच गया।सुबह जानकारी होने पर लोगो की भीड़ जुट गई। और लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे।
बीती रात सकलडीहा राजवाहा मार्ग से सकलडीहा से अमावल की ओर आ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई।संयोग रहा कि इस दौरान कोई राहगीर उसकी चपेट में नही आया।वही नहर में पानी नही था।अन्यथा चालक के साथ बड़ा हादसा हो सकता था।
वही सुबह नहर में पिकअप पलटने की घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई।और लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे।बताया जाता है कि पिकअप दुदौली गांव का है।नहर में पलटने से पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।