![Shaurya News India](backend/newsphotos/1706942539-whatsapp_image_2024-02-02_at_6.50.45_pm.jpg)
चन्दौलीः धानापुर बीआरसी पर उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों ने मिलकर ब्लॉक इकाई धानापुर का गठन कर उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। बीआरसी धानापुर में आज सर्टिफिकेट वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुनीता तिवारी और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षाअधिकारी श्री अवधेश नारायण सिंह रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर फूल माला समर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इसके बाद सभी आए हुए का आगन्तुको का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। डॉक्टर सुनीता तिवारी ने संघठन को मजबूती व महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने पर विचार व्यक्त किया। वही ब्लॉक इकाई धानापुर में अध्यक्ष सुमन कांत और महामंत्री के पद पर नीतू यादव का चयन किया गया। वहीं गीता सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तो उपाध्यक्ष के रूप में उर्मिला देवी, प्रतिभा चौधरी, सुनीता भारती, मोहनी सिंह, कोषाध्यक्ष के पद पर रेखा यादव को मंत्री पद पर रिचा यादव, कनाक्षी गुलाटी सँयुक्त मंत्री , विंध्याचल देवी, जीनत कौसर वनीरज कुमारी को संगठन मंत्री तथा मीडिया प्रभारी के रूप में पूजा सिंह का चयन किया गया। सभी चयनित पदाधिकारी को संघ द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।![](http://shauryanewsindia.co.in/backend/newsphotos/1706942477-641906116.jpeg)
इस कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी से जिलाध्यक्ष / मंडलाध्यक्ष डॉ सुनीता तिवारी,प्रीति अग्निहोत्री,वंदना वर्मा, आशा, पुष्पा राय, इंदू, कमर जहां, रितु सिंह, जयप्रदा सिंह, इरा सिंह, दीपमाला मौर्या, सुनीता गौतम, प्रिया रघुवंशी, अनुपमा सिंह, विद्या सिंह, दीप्ति सिंह उपस्थित रही।कार्यक्रम में इम्तियाज़ खान,प्रदीप सिंह विजय बहादुर सिंह, ज्ञान चंद्र कांत, मंगल देव शर्मा, नूर अख्तर जैद अहमद खान,शमशेर बहादुर सिंह, सत्यार्थी ,कमलाकर राव आनंद, अवधेश राम, मृत्युनजय त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह पूनम यादव, सौम्या, पूजा सिंह , गीता सिंह, सुनीता भारती, प्रतिभा चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम कीअध्यक्षता सविता सिंह के द्वारा की गई व संचालन ब्लॉक अध्यक्ष सुमन कांत द्वारा किया गया।![](http://shauryanewsindia.co.in/backend/newsphotos/1706942495-74635296.jpeg)
रिपोर्ट- अलीम हाशमी