भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद आज बुधवार को धरती पर वापस आ गए हैं। सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने धरती पर सफल लैंडिंग कर ली है। अब बोट के जरिये रेस्क्यू टीम उन्हें सुरक्षित अपने साथ ले जा रही है।
चारों अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल से बाहर निकाला गया
लैंडिंग के करीब 1 घंटे बाद चारों अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल से बाहर निकाल लिया गया है। अब सभी को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा है। सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।