Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

मिर्जापुर भारत विकास परिषद शाखा मिर्जापुर का सत्र 2024-25 का दायित्व ग्रहण कार्यक्रम सिटी क्लब सभागार में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम विवेकानंद तथा मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण मुख्य अतिथि उर्मिला श्रीवास्तव पद्मश्री, नवीन श्रीवास्तव, प्रांतीय अध्यक्ष रवि प्रकाश जायसवाल, नमित पारिख, इंजीनियर जवाहर सिंह अध्यक्ष नीलू सिंह द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा दीपप्रज्वलन  तथा सामूहिक वंदे मातरम गीत के द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम मंचापूर्ति किया गया तथा गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 

 


   प्रांतीय अध्यक्ष रवि प्रकाश जायसवाल द्वारा सत्र 2024 25 के अध्यक्ष नीलू सिंह सचिव अनिल तिवारी कोषाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल महिला संयोग का नूतन अग्रवाल को दायित्व ग्रहण कराया गया। तत्पश्चात नीलू सिंह अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी तथा प्रकल्प प्रमुखों को दायित्व ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर 11 नए सदस्यों को नामित पारीख प्रांतीय महासचिव द्वारा सदस्यता ग्रहण कराई गई।

 

अध्यक्ष नीलू सिंह ने स्वागत उद्बोधन तथा कार्य वृत्त प्रस्तुत करते हुए वर्ष पर्यंत कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा नवरात्र मेले में स्वास्थ्य शिविर, स्थाई प्रकल्प के अंतर्गत जीर्ण ज्वर दवा वितरण, निशुल्क प्याऊ तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, सूरज प्रकाश जयंती एवं स्थापना दिवस के बीच सेवा पखवाड़ा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद मिर्जापुर शाखा द्वारा समाज में बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है

 

 

और संस्कारों को आगे ले जाने का जो प्रयास किया जा रहा है वह सराहनीय है। मुख्य वक्ता नवीन श्रीवास्तव नेशनल वाइस चेयरमैन राष्ट्रीय समूह गान ने भारत विकास परिषद के आदर्श उन मूल्यों पर प्रकाश डाला। तथा हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस भारत विकास परिषद द्वारा बाल संस्कारों के कार्यक्रमों को करने के लिए कहा।

 

 

प्रांतीय अध्यक्ष रवि प्रकाश जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहाकि मिर्जापुर शाखा सेवा एवं सहयोग के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रही है तथा अध्यक्ष के प्रयासों के सराहना करते हुए कहा कि वर्ष पर्यंत मिर्जापुर शाखा ऐसे ही कार्यों को संचालित करते रहे।

 

 

प्रांतीय महासचिव  नामित पारीख ने सेवा संस्कार समर्पण सहयोग और संपर्क द्वारा समाज के सभी वर्गों को भारत विकास परिषद से जोड़ा जाए। डॉ गणेश अवस्थी ने भारत विकास परिषद का परिचय उद्देश्य तथा कार्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। अनिल तिवारी द्वारा विगत वर्ष की रिपोर्ट तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया। अभिनव अग्रवाल कोषाध्यक्ष नेआय व्यय विवरण प्रस्तुत किया।

 

 

आस पास की खबरों व विज्ञापन देने व हमारे चैनल में कार्य करने के लिये इच्छुक पुरूष, महिला सम्पर्क करें...

9473893322,9628181526, 9305321921,6388104366

इस खबर को शेयर करें: