Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

प्रयागराजः गुरुवार को मकान निर्माण के मामले में एक शिक्षक कर्नलगंज थाना पहुंचा। मकान के निर्माण को रोकने को लेकर लेखपाल के खिलाफ शिकायत दी। लेकिन थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद थाने में ही उसने जहर निगल लिया। हालत गंभीर होने पर उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छोटा बघाड़ा निवासी सुनील सिंह कर्नलगंज इंटर कॉलेज में अंग्रेजी विषय के शिक्षक हैं।

इस खबर को शेयर करें: