![Shaurya News India](backend/newsphotos/1737784812-whatsapp_image_2025-01-24_at_7.37.46_pm.jpg)
सकलडीहा।कोतवाली में शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर अमर ज्योति सेवा केंद्र संस्था द्वारा ग्रामीण अंचल की किशोरियों के लिए थाना विजिट इन कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि कोतवाल हरिनारायण पटेल, लक्ष्मीकान्त मिश्रा, बंटी सिंह,निदेशक ज्ञान प्रकाश ने दीप प्रज्वलित पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
ग्रामीण अंचल की किशोरियों ने प्रेरणादाई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। किशोरियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज़, बाल विवाह, बाल श्रम,भ्रुण हत्या आदि सम्बन्धित सामाजिक आधारित विषयो को पेपर पेंटिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने किशोरियों को समाज में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किए,
हम लड़की है क्या कर सकते हैं यह बेचारी वाला सोच हमें दूर करना होगा, संबंधित हेल्पलाइन नंबर वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 1091, 181,112, 1930 साइबर क्राइम, लिंग असमानता को हमें दूर करना होगा उपयुक्त कानूनी संबंधित विस्तार रूप से जानकारी प्रदान किया।
अपने आप को उपेक्षित मत समझिए, अपने को पहचानिए अपने आप को आत्म निर्भर बनाना होगा कुछ करने से पहले अपने आप को मजबूत बनाना होगा उपरोक्त बातें उपनिरीक्षक लक्ष्मीकान्त मिश्रा ने कहा।तदुपरांत किशोरियों को एफआईआर की प्रक्रिया एवं आवश्यक संबंधित दस्तावेजों की जानकारी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सुजीत कुमार कोऑर्डिनेटर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
मौके पर उपस्थित प्रिया शर्मा कांसटेबल, आकाश मौर्य, चिंतामणि, साधना देवी, संभा, सरिता यादव, व अन्य सामाजिक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट आलिम हाशमी