राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज जौनपुर में राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के जनपद जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार यादव के मुख्य आतिथ्य एवं संघ के प्रदेश अध्य्क्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
![](http://shauryanewsindia.co.in/backend/newsphotos/1732011373-1232116555.jpeg)
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक, जिला समन्वयक डॉ राजन सिंह, वाराणसी की मण्डलीय अध्यक्ष डॉ विजय भारतीय सिंह, मण्डलीय मन्त्री वेद प्रकाश राय,मण्डलीय संरक्षक मंजूलता वर्मा, मण्डलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीतिश सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में विन्ध्याचल मण्डल के मण्डलीय अध्यक्ष अमर सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद जौनपुर की कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। अधिवेशन का संचालन जिलाध्यक्ष आदर्श वर्मा ने किया।
जौनपुर की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष आदर्श वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रुमाना अफरोज एवं प्रभा पाण्डेय, उपाध्यक्ष विनय मिश्र एवं अंजलि बाला,जिला मन्त्री- रोहित सिंह , संयुक्त मन्त्री हरिशंकर भारती एवं प्रियंका सिंह,
सांस्कृतिक मन्त्री सावित्री विश्वास एवं रेनू पटेल,संगठन मंत्री आशीष कुमार सिंह एवं जैनब, विधि मन्त्री गौतम तिवारी, कोषाध्यक्ष चन्दन निगम,आय व्यय निरीक्षक नेहा श्रीवास्तव, प्रवक्ता /मीडिया प्रभारी सौरभ ओझा तथा प्रचार मन्त्री चन्दन मिश्र सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए।
जनपदीय मार्गदर्शक एवं संरक्षक मण्डल में कमलेश कुमार यादव, जितेन्द्र कुमार यादव, डॉ सन्तोष कुमार गुप्ता, डॉ अर्चना सिंह को सम्मिलित किया गया।
सभा को प्रान्त एवं मण्डल स्तर के विभिन्न पदाधिकारियों तथा अन्य उपस्थित संघनिष्ठ शिक्षकों ने भी सम्बोधित किया।
प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय एवं प्रदेश कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाऍं देते हुए यह विश्वास व्यक्त किया कि मूल संघ के बैनर तले जनपद जौनपुर के राजकीय माध्यमिक शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण समुचित ढंग से हो पाएगा।