वाराणसीः भारतीय जनता पार्टी मंडल रामनगर में शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए दिशा निर्देश पर दिनाँक आज दिन शुक्रवार सुबह 9 बजे नई बस्ती गोलाघाट एवं भीटी में स्थित भारत रत्न सम्मानित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उनके मूर्ति पर स्वच्छता अभियान करते हुए मूर्ति पर पुष्पार्चन कर मिष्ठान वितरण सामाजिक संस्थाओं द्वारा कराया गया. बाबा साहेब की जयंती को भाजपा मंडल ने बूथ स्तर पर किया.
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा बाबा साहेब एक भारतीय न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे. उन्होंने दलितों के आंदोलन को प्रेरित किया और दलितों के अधिकारों के लिए काम किया. वह हमेशा अछूतों और अन्य निचली जातियों की समानता के लिए खड़े था. उन्होंने भारतीय संविधान को तैयार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसलिए उन्हें 'भारतीय संविधान का पिता' कहा जाता है.
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, नंदलाल चौहान, अभिषेक कुमार सिंह पटेल, संजय सोनकर, रवि सोनकर, संजय बाल्मीकि, मनोज यादव, अर्जुन शर्मा, विवेक दुबे, धनंजय यादव, विवेकानंद सिंह पटेल, शिव कुमार राही, महेश पटेल, बीरेंद्र कुमार, अजय कुमार, अरुण कुमार, दुर्गा साहनी और आनंद शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
रिपोर्ट- रिम्मी कौर