शहाबगंज, चंदौली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, शहाबगंज ने शनिवार को नवागत थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के सदस्यों ने थाना अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में व्यापारियों की सुरक्षा एवं सहयोग सुनिश्चित करने की अपेक्षा व्यक्त की।कार्यक्रम में कस्बा अध्यक्ष कुंदन चौहान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महमूद आलम, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मोदनवाल, प्रादेशिक सदस्य राजीव विश्वकर्मा, इमरान अहमद, दिनेश जायसवाल, और दानिश सहित कई प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे।व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह से क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की और प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल के नेतृत्व में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।