चन्दौली धीना।ग्राम सभा इमिलिया गोरखा में रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति वाराणसी की ओर से हनुमान जी मंदिर पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया।ताकि देश हित में भारतीय जवानों की सुरक्षा हेतु बल दे बुद्धि दे साहस शक्ति देश को इस संकट की घड़ी में भगवान भारत को विजय बनावे।
समिति सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू ने कहा कि आतंकवाद के खात्मे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार पाकिस्तान पर लगातार हमले कर रही है।यह हम सभी के लिए एक सुखद एहसास है।आतंकवाद को उसके घर में घुसकर मारने की सोच नरेंद्र मोदी,अमित शाह,राजनाथ सिंह,योगी आदित्यनाथ की देने है।आज भारत पर प्रत्येक देश की निगाहे टिकी हुई है।
आतंकवाद के खात्मे के लिए भारतीय सेना अपने अद्भ्य साहस व हिम्मत को दिखाने का काम कर रहा है।जो काफी सराहनीय है।भारत माता के सपूतों के त्याग व बलिदान से आम जनमानस अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है।
ईश्वर से कामना है कि भारतीय सेना अपने साहस से पाकिस्तान को नेस्तनाबूत करने में सफल हो।इसके लिए सुंदर काण्ड का पाठ किया गया।इस अवसर पर अनिल दुबे,चांद दुबे, अरविंद प्रजापति,राजेश शर्मा,बिनोद राजभर यशवर्धन सिंह, गुड्डू सिंह,श्यामणरायण बिंद,शेरा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट अलीम हाशमी