Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

भदोहीः भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति संस्था ने आज जनपद भदोही के मोढ़ बाजार निकट ग्राम बरमोहनी के पूर्व प्रधान राजेश कुमार शर्मा ने पुरानी रूढ़िवादी परम्परा को तिलांजलि देकर अपनी दिवंगत मां की तेरहवीं न करके ग्यारहवें दिन श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया। राजेश कुमार शर्मा सामाजिक संगठन भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति भदोही के जिला संगठन मंत्री हैं। आपकी माता जी का दिनाँक 29 मार्च 2024 को निधन हो गया था। आपने समाज में व्याप्त मृत्युभोज जैसी कुरीति को समाज से समूल समाप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाकर एक नया इतिहास रच दिया।

सच ही कहा है कि - 
 उत्तम नायक वह ही है जो उत्तम राह बनाता है, 
कोई पदचिन्हों पर चलता है कोई पदचिन्ह बनाता है।
 दिवंगत श्रीमती शान्ती देवी की श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न संगठनों तथा विभिन्न जनपदों के पदाधिकारियों सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे। लोगों ने संकल्प लिया कि न तो मृत्य भोज में खाएंगे और न ही अपने यहां खिलाएंगे। सभा को सम्बोधित करने वालों में प्रमुख रूप से घनश्याम शर्मा( प्रांतीय अध्यक्ष MWO), शिव दयाल शर्मा ( प्रान्तीय महासचिव), उदय राज शर्मा( प्रांतीय सचिव), दिनेश कुमार शर्मा, दुर्गेश शर्मा शर्मा, नंदलाल शर्मा, लाल जी शर्मा, ब्रह्मदेव शर्मा, ओंकारनाथ शर्मा, लच्छनधारी शर्मा( प्रभारी प्रयागराज), प्रकाश चंद्र शर्मा(वित्तीय सलाहकार), नंदवंशी शैलेंद्र शर्मा(मुख्य सचिव), राजेंद्र प्रसाद शर्मा आदि सामिल रहे। 


कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने* किया। मौके पर अमेठी जनपद से रंजीत कुमार शर्मा, विजय कुमार शर्मा,दिनेश कुमार प्रतापगढ़ जनपद से सचिन कुमार शर्मा, हरिश्चंद्र शर्मा, रामकुमार शर्मा, सुल्तानपुर जनपद से हनुमान प्रसाद शर्मा, मातादीन शर्मा, दयाशंकर शर्मा, निशकांत शर्मा, दिलीप कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा, प्रेम कुमार शर्मा, जौनपुर से पन्नालाल शर्मा ( चौधरी पंडराव) संजय शर्मा ( चौधरी आलमगंज) मुन्नलाल शर्मा, सुनील शर्मा ( जौनपुर), सुनील शर्मा ( मडियाहू)अशोक कुमार शर्मा,अवधेश शर्मा ,मनोज कुमार शर्मा, डॉक्टर राजेंद्र शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, रविंद्र शर्मा, प्रेम शंकर शर्मा, डाक्टर संतोष कुमार शर्मा,श्यामबहादुर , सत्येंद्र,संतोष,मनीष (मुंगराबादशाहपुर) प्रयागराज से  ब्रमदेव शर्मा( जिला अध्यक्ष) राजेंद्र प्रसाद शर्मा, संदीप शर्मा( महासचिव) भदोही जनपद से , कैलाश नाथ( जिला अध्यक्ष)शर्मा, डाक्टर शैलेश शर्मा, राम नारायण शर्मा, मोहित शर्मा, धीरज शर्मा, लालजी शर्मा ( अध्यापक) एडवोकेट मुकेश शर्मा,सुरेश शर्मा ( औराई),एडवोकेट रोहित शर्मा, डा० नंदलाल शर्मा, जाहिद बेग ( विधायक भदोही समाजवादी पार्टी) डा० फैजान खान ( लाइफ केयर सेंटर मोढ़ भदोही),राजेंद्र शर्मा ( जिला अध्यक्ष भदोही एमसीईऐ) डा०सुनील शर्मा, डा० उमेश शर्मा, अखिलेश शर्मा,पन्नालाल शर्मा,शिवदेवी शर्मा( शिवगढ़ रायबरेली) लता सराठे ( भोपाल) रमेश शर्मा बरवा बाज़ार,आदि हजारों लोग मौजूद रहे। सभी आगंतुकों का तीनों भाइयों ने राजेश शर्मा, सुरेश शर्मा एवं राकेश शर्मा ने आभार प्रकट किया।

रिपोर्ट- अनिकेत ठाकुर
 

 

इस खबर को शेयर करें: