
अलीगढ़ में हजारों की भीड़ में मची अफरा-तफरी, 2 लोग गंभीर घायल
अलीगढ़ CM योगी की जनसभा से पहले टेंट गिर गया। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। दो लोगों के सिर में गंभीर चोट लगी है।
शुक्रवार दोपहर 2:15 बजे योगी के जनसभा में पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इससे पहले वहां भीड़ जुटी है।
भाजपा नेता जनसभा को संबोधित कर रहे थे। तभी करीब 1:45 बजे टेंट गिर गया।