![Shaurya News India](backend/newsphotos/1739008163-whatsapp_image_2025-02-07_at_7.55.15_pm.jpg)
सकलडीहा, विकास खंड में दर्जनों अमृत सरोवर से लेकर धार्मिक सरोवर है। सरोवर के समीप देवी देवताओं का मंदिर भी है। सुबह शाम सरोवर के समीप मंदिर पर लोग दर्शन पूजन के लिये महिलायें आती है। बीते कई दिनों से सकलडीहा के काली माता मंदिर और टिमिलपुर का प्राचीन शिव सरोवर चतुर्भुजपुर में कॉलेश्वर सरोवर गंदगी के अंबार से पटा हुआ है। जिसे लेकर ग्रामीणों और महिलाओं में आक्रोश है।
जिला प्रशासन से सरोवर की साफ सफाई नियमित कराने की मांग किया है।
विकास खंड में धरहरा,बढ़वल खास,भोजापुर सहित कई गांवों में अमृत सरोवर बनाये गये है। इसके अलावा सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर में स्थित प्राचीन शिव सरोवर है। वही चतुर्भुजपुर में कॉलेश्वर सरोवर है।
जहां हर साल धार्मिक त्योहार जीयूतिया,शारदीय नवरात्र,डाला छठ सहित विभिन्न सनातन पर्व पर आस्थावान महिलाओं की भीड़ जुटती है। इसके अलावा प्रतिदिन सुबह शाम महिलायें सरोवर के समीप मंदिरों पर दर्शन पूजन के लिये आती है।
मंदिरि में जाने से पूर्व सरोवर में स्नान ध्यान करते है। लेकिन सरोवरों की साफ सफाई के नाम पर कोरमपूर्ति होने से सरोवरों में जगह जगह मूर्ति विसर्जन के बाद अवशेष और कूड़ा करकट का ढेर लगा हुआ है। शिकायत के बाद भी पंचायत विभाग के अधिकारी अनजान बने हुए है।
प्राचीन सरोवरों की साफ सफाई नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। कस्बावासियों ने आरोप लगाया कि लम्बे समय से अधिकारी के डटा होने के कारण समस्याओं को लेकर उपेक्षा बरती जाती है। प्राइवेट कर्मचारियों के भरोशे साफ सफाई का कार्य होता है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी,रामअशीष राय,नागेन्द्र गुप्त, मनीष गुप्त,राजेन्द्र मोदनवाल ने सरोवरों की साफ सफाई की मांग उठाया है। इस बाबत बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि शीध्र ही सरोवर का रोस्टर लगाकर साफ सफाई कराया जायेगा।