चंदौलीः सड़क चौड़ीकरण को लेकर कस्बा में लम्बे समय से जेसीबी से दोनो पटरी में नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। आरोप है कि नाला निर्माण को लेकर मनमानी ढ़ग से मकान के सामने खोदाई के साथ पीलर तक तोड़ दिया जा रहा है। जिसे मकान गिरने व बड़ी हादसा को लेकर व्यापारी सहमें हुए है। व्यापारियों ने मनमानी ढ़ग से नाला निर्माण का आरोप लगाया है।
कस्बा में सड़क चौड़ीकरण को लेकर जगह जगह मनमानी ढ़ग से जेसीबी से नाला के लिये मकान के सामने गहरी खोदाई की गयी है। जिससे कई व्यापारियों के सामने मकान में आने जाने का परेशानी बना हुआ है। यही नही मकानों का पीलर भी तोड़ दिया गया है। जिससे मकान गिरने का भय से व्यापारी सहमे हुए है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि दोनों ओर लोगों ने सड़क छोड़कर वर्षो पूर्व मकान बनवाया है। नाला निर्माण में कई जगह अनदेखी किया गया है। कई जगह सीधा तो कई जगह टेढ़ा भी होगया है।
जबकि कई जगह नाला निर्माण में कोई समस्या नहीं होने के बाद भी मकान तोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। जिसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश पनपने लगा है। व्यापारियों ने मनमानी ढ़ग से नाला निर्माण पर क्षेत्रीय सांसद और विधायक से गुहार लगाया है। उधर एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया किसी प्रकार की समस्या व्यापारियों को हो तो मिलकर अपनी बात रख सकते है। समस्या का समाधान कराया जायेगा।