
चंदौली। उ.प्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का दूसरी बार चंद्रेश्वर जायसवाल को प्रदेशमंत्री चुने जाने पर एवं उ.प्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी को पुनः चुने जाने पर प्रथम बार नगर पंचायत सैयदराजा में आगमन होने पर व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारयों व व्यापारी साथियों ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
स्वागत करने वालो में भगवान दास कसौधन (नगर अध्यक्ष) अंकित जायसवाल (युवा नगर अध्यक्ष) संतोष जायसवाल (महामंत्री)सतनाम सिंह (जिला उपाध्यक्ष) चंद्रशेखर जिलाध्यक्ष (उद्योग गुरदीप कुमार सिंह राजकुमार जायसवाल मौजू रहे।
बातों की जानकारी देते हुए चंद्रेश्वर जायसवाल प्रदेशमंत्री - उ प्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि जिस प्रकार से व्यापारियों का सहयोग प्राप्त होता है। इस प्रकार से हम सभी लोग व्यापारियों के प्रत्येक सुख-दुख में शामिल होने का कार्य भी करते हैं।
इसी के साथ हमारे प्रत्येक व्यापारी के हक की लड़ाई लड़ने का कार्य भी हम लोगों द्वारा लगातार किया जा रहा है। जब तक हम सभी एकत्रित हैं कोई भी हमारे व्यापारियों का शोषण नहीं कर सकता अगर किसी भी व्यापारी के साथ किसी अधिकारी द्वारा शोषण करने का जानकारी प्राप्त होता है।
तो हम लोग उसकी समस्या का निदान करने के लिए उपस्थित रहते हैं। आप सभी लोगों का प्रेम और आशीर्वाद अगर इसी प्रकार से मिलता रहा तो हमारा कोई भी व्यापारी कमजोर नहीं रहेगा।
रिपोर्ट अलीम हाशमी