Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

मणिपुरः चुराचांदपुर शहर में सुरक्षाबलों के साथ झड़प में दो लोगों की मौत होने के बाद शुक्रवार को भी यह क्षेत्र तनावपूर्ण रहा। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक एक कांस्टेबल के निलंबन का विरोध कर रही भीड़ लघु सचिवालय में प्रवेश कर गई थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात को हुई झड़प में दो लोगों की मौत के अलावा 42 लोग घायल हुए हैं। कांस्टेबल सियाम लाल पॉल को एक कथित वीडियो में हथियारबंद लोगों के साथ देखे जाने के बाद निलंबित कर दिया गया था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

रिपोर्ट- धनेश्वर साहनी 

इस खबर को शेयर करें: