
हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव मगटई के रहने वाले दो युवकों की 25 फरवरी की रात करीब 9 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों इंटर के छात्र थे। गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
मगटई निवासी ननकेश पुत्र भगवान सिंह व पंकज पुत्र गीतम सिंह 25 फरवरी की रात करीब 9 बजे मुरसान से गांव के लिए बाइक से जा रहे थे। सादाबाद मार्ग स्थित गांव सोगरा के निकट उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रात को ही दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम होने के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा कि दोनों युवक इंटर के छात्र थे।