
वाराणसी। पुलिस ने सपा के पूर्व MLC वासुदेव यादव को प्रयागराज से गिरफ्तार किया। उनपर आय से अधिक संपत्ति का केस चल रहा है। कई बार नोटिस के बावजूद कोर्ट में हाजिर नहीं हुए, तो गैर जमानती वारंट जारी हुआ।
पुलिस ने मंगलवार को जार्जटाउन स्थित उनके आवास से पकड़ा है। वासुदेव यादव अखिलेश यादव के करीबी रहे हैं। सपा सरकार में उन्हें माध्यमिक शिक्षा निदेशक बनाया गया था।
आरोप है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक बनने के बाद वासुदेव यादव ने 1.87 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अर्जित की। प्रयागराज विजिलेंस विभाग ने केस दर्ज किया था। उनके खिलाफ जांच करके आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किए गए।
सरकारी वकील की तरफ से मामले की पैरवी की गई। अब आरोपी वासुदेव की तरफ से अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की गई। सरकारी वकील ने इसका विरोध किया है। तर्क दिया है कि आरोपी प्रभावशाली है। वह केस को कमजोर कर सकता है।