दिल्लीः लखीमपुर खीरी सदर विधायक योगेश वर्मा का कोतवाली पर बारिश में धरने का वीडियो सामने आया है। इसमें वह ठंड से कांप रहे हैं। पुलिस वाले उनको छाता देने की कोशिश कर रहे हैं। मगर उन्होंने उनकी एक न सूनी। वह लगातार 4 घंटे बारिश में भीगते रहे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस वालों ने मेरे भतीजे और कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा है। इसलिए मैं धरने पर बैठा हूं। मगर कोई दोषी पुलिस कर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में यह लोग आम जनता के साथ क्या करते होगें।
मामला बिगड़ते देख कोतवाली के पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना एडिशनल एसपी वेस्ट नेपाल सिंह को दी। इसके बाद वह फौरन मौके पर पहुंचे। उन्होंने भाजपा विधायक को मनाया। पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इसके करीब 4 घंटे बाद भाजपा विधायक ने धरना खत्म किया। पूरा मामला लखीमपुर खीरी कोतवाली का है।