![Shaurya News India](backend/newsphotos/1721548106-whatsapp_image_2024-07-20_at_9.43.26_pm.jpg)
सकलडीहा चंदौली। जिलाधिकारी के आदेश निर्देश के क्रम में सकलडीहा ब्लॉक के दो ग्राम सभाओं में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जहां इस चौपाल में उपस्थित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई जाती हैं।
वही इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा लोगों को वृद्धा पेंशन , विधवा पेंशन, किसान बीमा, आयुष्मान कार्ड के साथ विभिन्न प्रकार की योजना के बारे में विधिवत जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। यह ग्राम चौपाल सकलडीहा ब्लाक के ग्राम सभा बिशुनपुरा विकासखंड सकलडीहा तथा महेशुआ ग्राम सभा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एपीओ मनरेगा अधिकारी अभिनव पांडेय द्वारा उपस्थित महिलाओं को ब्लाक अंतर्गत प्राप्त होने वाली विभिन्न प्रकार की जानकारी के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई,
तथा उपस्थित लोगों से सरकार द्वारा दी जारी योजनाओं के बारे में कुछ जानकारियां भी प्राप्त की गयी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नव विवाहितों का एपीओ मनरेगा अभिनव पांडेय द्वारा गोद भराई की रस्म भी अदा की गई। जिसमें अधूरी जानकारी प्राप्त होने पर उन्हें पूर्ण जानकारी भी दी गई। इसी के साथ उपस्थित लोगों से बताया गया
कि जिन लोगों द्वारा अभी तक सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर शौचालय, आवास, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, किसान बीमा, आयुष्मान कार्ड का लाभ प्राप्त नहीं किया गया है। वह सभी लोग ब्लॉक परिसर पर उपस्थित होकर तथा अपने ग्राम सभा में उपस्थित पंचायत सहायक के माध्यम से इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि अभिनव पांडेय एपीओ मनरेगा, एडियो समाज कल्याण आशीष गुप्ता के साथ दोनों ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।