Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

मीरजापुर | चकबन्दी आयुक्त, उत्तर प्रदेश भानु चन्द्र गोस्वामी, के निर्देशानुसार ग्राम सेमरी मगरदा, परगना कंतित, तहसील लालगंज, जनपद मीरजापुर के प्रांगण में ग्राम चौपाल जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मीरजापुर की अध्यक्षता में आयोजन किया गया,

जिसमें बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अशोक कुमार त्रिपाठी व चकबन्दी अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र, तहसीलदार, लालगंज, सहायक चकबन्दी अधिकारी राजकुमार सिंह व शिवनरायन सिंह चैरसिया, चकबन्दीकर्तागण व चकबन्दी लेखपालगण, क्षेत्रिय दरोगा आदि अधिकारियों/

कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त चैपाल में ग्राम सेमरी मगरदा की 21 चक निगरानियों पर उपस्थित कृषकगण को जिलाधिकारी द्वारा सुना गया तथा चैपाल में कृषकगण द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं को सक्षम अधिकारीगण के सामने रखा, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा भी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि ग्राम के सम्बन्धित वादों का सुनवाई व यथासम्भव

समझौता के आधार पर त्वरित गति से अविलम्ब निस्तारण किया जाए, जिससे कि ग्राम का अंतिम अभिलेख तैयार होकर धारा 52 के प्रकाशन की अवधि तक वाद अवशेष न रह जाए तथा सीमांकन की कार्यवाही निर्विघ्न रूप से पूर्ण करायी जा सके।

ग्राम चौपाल के दौरान ग्राम में गाटा संख्या 291/2 में मौके पर आबादी होने के बाद भी विनिमय अनुपात निर्धारित होने की शिकायत की गई, जिसपर जिलाधिकारी ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी को तत्काल स्थल निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

 

 

इस खबर को शेयर करें: