![Shaurya News India](backend/newsphotos/1717223421-whatsapp_image_2024-05-31_at_8.29.33_pm.jpg)
सकलडीहा।क्षेत्र के उकनी वीरमराय गांव में लगा 63 केवीए का ट्रासफार्मर बीते एक सप्ताह से जला है।शिकायत के बाद भी अधिकारी ट्रासफार्मर को बदलने में हीलाहवाली कर रहे है।शुक्रवार को नाराज दर्जनो की संख्या में ग्रामीणों ने ट्रासफार्मर के पास पहुचकर प्रदर्शन किया।इनका कहना था
कि ट्रासफार्मर जलने से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं।भीषण गर्मी में लोगो का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शो पीस बनकर रह गया है।इसके साथ ही पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है।शिकायत के बाद भी विद्युत निगम के अधिकारी उदासीन बने हुए है।
बता दे कि उकनी वीरमराय गांव में 63 केवीए का ट्रासफार्मर लगा है।इस ट्रासफार्मर से गांव के आधे से अधिक घरों को आपूर्ति दी जाती है।इसके साथ ही निजी नलकूप चलाकर खेती किसानी किया जाता है।किसान इस समय धान की नर्सरी डाल रहे है।लेकिन इसके जल जाने से ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
इस भीषण गर्मी में उनके दिन का चैन तो रात की नींद हराम है।लोग हाथ के बने पंखे के सहारे जीवन गुजार रहे है।रात में मच्छरों व गर्मी से यह लोग सो भी नही पा रही है।इसके साथ ही पानी का संकट हो गया है।शौचालय सहित बाथरूम जैसे कार्य प्रभावित है। ट्रासफार्मर जल जाने से गर्मी से राहत देने वाले सारे उपकरण शो पीस बन गए है।
सबसे अधिक परेशानी बच्चो,मरीजो व बृद्ध लोगो को हो रही है। शिकायत के बाद भी अधिकारी लापरवाह बने हुए है।ग्रामीणो का आरोप है कि ट्रासफार्मर बदलने के लिए सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है।
नाराज ग्रामीणो ने प्रदर्शन कर जल्द ट्रासफार्मर बदलने की मांग किया है।चेताया अगर जल्द ट्रासफार्मर नही बदला गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।प्रदर्शन करने वालो में गोरख यादव,खिचडू पाल, राजेन्द्र कुमार, निठोहर राम,अखिलेश,विकास,शशिकांत सहित तमाम लोग रहे।
रिपोर्ट अलीम हाशमी