![Shaurya News India](backend/newsphotos/1709206714-whatsapp_image_2024-02-29_at_1.47.39_pm.jpg)
लखनऊ। राज्य सरकार ने प्रदेश के 16 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व नगर आयुक्त विशाल सिंह का विशेष सचिव नियुक्ति के पद पर किया गया तबादला निरस्त करते हुए उन्हें भदोही का डीएम बनाया गया है। भदोही में डीएम रहे गौरांग राठी उन्नाव के डीएम बनाए गए हैं।
उन्नाव में रही अपूर्वा दुबे प्रतीक्षारत हो गई हैं। डा. रजनीश दुबे अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास व मत्स्य से राजस्व परिषद के अध्यक्ष बनाए गए हैं। इस पद पर तैनात हनुमंत राव गुरुवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। रणवीर प्रसाद को प्रबंध निदेशक राज्य विद्युत उत्पादन निगम, पारेषण निगम और जल विद्युत निगम बनाया गया है।
राज्य सरकार ने प्रदेश के 16 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। बलकार सिंह प्रबंध निदेशक जल निगम (ग्रामीण) से आवास आयुक्त आवास विकास परिषद बनाए गए हैं। बीएल मीणा प्रमुख सचिव सहकारिता से प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बनाए गए हैं। मंत्री के नाराजगी के बाद उन्हें हटाया गया है।
राजेश कुमार सिंह जेल प्रशासन एवं सुधार सेवाओं को प्रमुख सचिव सहकारिता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रवींद्र मंडलायुक्त अलीगढ़ से प्रमुख सचिव दुग्ध विकास, मत्स्य एवं पशुधन, पी गुरु प्रसाद प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम और पारेषण निगम से प्रमुख सचिव राजस्व, राजशेखर सचिव कृषि व कृषि शिक्षा से प्रबंध निदेशक जल निगम (ग्रामीण) बनाए गए हैं।
चैत्रा वी प्रबंध निदेशक पश्चिमी विद्युत आपूर्ति निगम से मंडलायुक्त अलीगढ़, डा. आदर्श सिंह मंडलायुक्त झांसी से आयुक्त आबकारी बनाए गए हैं।
इस पद पर रहे डा. सेंथिल पांडियन सी प्रतिनियुक्ति के लिए जल्द ही कार्यमुक्त होने वाले हैं। बिमल कुमार दुबे प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लिमिटेड से मंडलायुक्त झांसी, ईशा दुहन अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर गौतमबुद्धनगर से प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम और चांदनी सिंह प्रतीक्षारत को अपर आयुक्त वाणिज्य कर गौतमबुद्धनगर बनाया गया है।
रिपोट जलील अहमद