सुल्तानपुरः भाजपा जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री मीना चौबे एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने अबकी बार 400 के पार और फिर एक बार मोदी सरकार के नारे के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा।![](http://shauryanewsindia.co.in/backend/newsphotos/1705562135-1654788025.jpeg)
भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर दीवार लेखन अभियान का बुधवार को शुभारंभ हुआ भाजपा प्रदेश मंत्री व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने पयागीपुर के पहलवान वीर बाबा जा रही सड़क के दीवाल पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाया और एक बार फिर से मोदी सरकार का नारा लिखा।इस दौरान जिला प्रभारी मीना चौबे ने ने कहा दीवार लेखन का काम प्रत्येक बूथ पर किया जाना है। प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ के 5 स्थानों पर दीवार लेखन स्वयं अपने हाथों से करेंगे।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी,आलोक आर्या व सुनील वर्मा,पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, जिला मंत्री आशीष सिंह रानू,नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल,डॉ वीपी सिंह, पयागीपुर सभासद गिरीश मिश्र, नारायनपुर सभासद अखिलेश मिश्र,बूथ अध्यक्ष दीपक मिश्रा,पूर्व सभासद अरुण सिंह, बूथ अध्यक्ष बृजेश मिश्र,धीरेन्द्र सिंह धीरू एडवोकेट,राम लखन यादव, अयोध्या प्रसाद वर्मा,लालेंद्र सिंह,पूर्व सभासद अतमजीत सिंह टीटू,अरुण कुमार,राम चरित्र पांडे,सौरभ पाण्डेय, प्रदीप पांडेय ,मनोज कुमार पाठक,दुर्गेश मिश्र,पुजारी गंगा प्रसाद मिश्र, रौनक पाठक ,सूरज सिंह ,संदीप सिंह,अनुज सिंह,आशीष मिश्रा,अशोक वर्मा,प्रदीप मिश्रा,रोहित सिंह,राम अवध जायसवाल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- संतोष पांडे