Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

नगर पालिका बहाल करो संघर्ष समिति का आज 11वे दिन हस्ताक्षर अभियान जारी

नगर पालिका परिषद परिषद की बहाली को लेकर ऐतिहासिक आंदोलन की चेतावनी संविधान और लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त नहीं
 राघवेंद्र चौबे


नगर पालिका बहाल करो संघर्ष समिति की ओर से चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के आज 11 वे दिन वारीगढही मस्जिद के प्रांगण में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया


हस्ताक्षर अभियान के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री राघवेंद्र चौबे जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए

कहा कि भाजपा सरकार का हर कदम लोकतंत्र संविधान को कुचलने की एक शाजिसहोती रही है इसी तरह का एक साजिश कर भाजपा के तानाशाह नेतृत्व द्वारा जब नगर पालिका रामनगर धन बल से हासिल नहीं हो सका तो एक षड्यंत्र रचकर नगर निगम में विलय कर दिया

नगर निगम में विलय कर लोकतंत्र संविधान की हत्या करने के साथ ही नगर की जनता की हत्या करने का काम किया है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता


आपने संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका बहाल करो की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के समस्त साथी आप लोगों के साथ नगर की जनता के साथ खड़ी है यही नहीं शीघ्र ही नगर निगम पर इंडिया गठबंधन के लोग घेरा डालो डेरा डालो अभियान चलाएंगे और यह अभियान तब तक चलता रहेगा

जब तक की नगर पालिका रामनगर को बहाल  नहीं कर दिया जाता नगर निगम से आजादी नहीं मिल जाती तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा


 राघवेंद्र चौबे ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शीघ्र नगर पालिका रामनगर को बहाल नहीं किया जाता है इसके लिए ऐतिहासिक जन आंदोलन होगा ऐसा आंदोलन प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में कभी नहीं हुआ होगा


आपने प्रदेश के मुखिया से जोरदार माग करते हुए कहा है कि यदिनगर पालिका को यथाशीघ्र बहाल करने पर गंभीरता पूर्व विचार करें अन्यथा इसका परिणाम गंभीर हो सकता है


आपने नगर वासियों से कहा कि हम समस्त कांग्रेस जन इंडिया गठबंधन के साथी आपके साथ हैं जब भी आवश्यकता पड़ेगी हम आपके साथ मजबूती के साथ खड़े हैं


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका बहाल करो संघर्ष समिति के संयोजक सतनाम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार रामनगर की जनता के धैर्य वह सब्र की  परीक्षा ना ले क्योंकि गांधीवादी तरीके से चलाए जा रहे हैं आंदोलन की नीव बहुत मजबूत होती है 


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संघर्ष समिति के संयोजक सतनाम सिंह सहसंयोजक शमशाद खां
सुजीत सिंह इश्तियाक अहमद आरती यादव विनय मौर्य इस्लाम अंसारी शमशीर

 भाई जितेंद्र यादव विनोद यादव यासीन राईन 
रोहित सोनकर चंद्रप्रकाश मौर्य शिवाजी मौर्य अल्ताफ अहमद साहिल राइन धर्मराज भटू सिराजुद्दीन हाजी सत्तार सलमान भाई रोजन गिरसत सुजात खान

अली जान डा हारुन सलमान भाई रोहित दुबे के साथ ही भारी संख्या में इंडिया गठबंधन सामाजिक संगठन नागरिक गण उपस्थित थेशौर्य न्यूज़ इंडिया 


रिपोर्ट समीर 



इस खबर को शेयर करें: