Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

वाराणसीः  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की सर्वे रिपोर्ट में सबसे अधिक पश्चिम दीवार व कक्ष का उल्लेख है। जबकि कई टूटे व जीर्ण-शीर्ण हिस्से अध्ययन से दूर रह गए। उनकी वास्तविक पहचान और अध्ययन होना बाकी है। 
कक्ष पूरी तरह से घिरा हुआ है। वहां तक सर्वे नहीं हो सका। दीवार का पूर्वी भाग केंद्रीय हाल से जुड़ा है जिसे निर्माण के बाद ईंट से बंद किया गया है। उसका सर्वे न होने से आंतरिक हिस्से ही दीवार के वास्तविक तथ्यों को उजागर करेंगे।
पश्चिमी दीवार की ओर तीन मंच
एएसआई ने पश्चिम दीवार का सर्वे उत्तरी पश्चिम व दक्षिणी पश्चिमी दो हिस्सों में बांटकर किया है। सर्वे में पश्चिमी दीवार क्षेत्र में तीन मंच मिले हैं। उनमें एक तरफ दीवार दबी हुई है। पश्चिमी कक्ष पश्चिमी दीवार का मध्य भाग है। यह केंद्रीय कक्ष का मुख्य प्रवेश द्वार भी है। वास्तुशिल्प विशेषताओं से पता चलता है कि यह पहले से मौजूद संरचना का प्रवेश द्वार रहा होगा। हालांकि प्रवेश द्वार को नए निर्माण से बंद कर दिया गया है। रिपोर्ट में प्रवेश द्वार के आसपास की दीवारों पर पुष्प और प्राकृतिक रूपांकनों से सजावट की गई है। 


सूंड उठाए दो हाथियों की छाप सर्वे रिपोर्ट के अनुसार दीवार पर विभिन्न स्थानों पर कुछ जानवरों के भित्तचित्र दिखे हैं। उभरी हुई सूंड वाले दो हाथियों के सिर की रूपरेखा और छाप स्पष्ट देखा जा सकता है। मेहराब के नीचे दो पक्षियों के निशान हैं, जिनमें एक संभवतः मोर है। सजावटी रस्सी की आकृति पक्षी जैसी अंकित है। फूलों की सजावटी आकृति बनी है। घुटनों पर बैठे हाथियों की भी छोटी-छोटी आकृतियां हैं, जिनके दोनों छोर पर सूंड ऊपर की ओर दिख रही हैं। कई स्थानों पर आकृतियां क्षतिग्रस्त व मिटी हुई हैं। 
प्रवेश द्वार की चौखट पर मुर्गे व शेर की आकृति रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी दीवार के बंद प्रवेश द्वार की चौखट की सफाई हुई तो जानवरों की आकृतियां दिखीं। उन्हें भी तोड़ा गया है। संरक्षित न होने की वजह से वे लगातार टूट रही हैं। उत्तरी पश्चिम दीवार पर मुर्गे की तरह दिखने वाली पक्षी की दो आकृतियां हैं। एक बैठा हुआ जानवर भी है, जो शेर जैसा दिखता है। धनुषाकार प्रवेश द्वार के आसपास के कई चित्र समान रूप से मिले हैं। भीतर मेहराबदार छत में फूल कली की आकृति उभरी है। कोने की दीवार पर हर तरफ खिले पुष्प की पंखुड़िया उभरी हैं। कमल की पंखुड़ियां गुंबददार छत को सुशोभित करती मिलीं। 

रिपोर्ट- रोशनी

इस खबर को शेयर करें: