चकिया- नगर के वार्ड नंबर 9 विभूति नगर कालोनी में स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र के दुर्गा पूजा के समय पारंपरिक वेश भूषा में सजकर पहुंची महिलाओ व युवतियों ने देवी गीत व भजन के साथ डांडिया नृत्य किया। वही नगर के विभिन्न वार्डों से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची युवतियों, महिलाओं व बालिकाओं द्वारा डांडिया, सालसा एवं बालीवुड के मिश्रण संगीत पर थिरकते हुए मनोहारी प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। डांडिया की बेहतरीन प्रस्तुति देख दर्शक दीर्घा में बैठे सैकड़ों लोगों को डांडिया करने पर मजबूर कर दिया।
डांडिया नृत्य के दौरान महिलाओं ने कहा कि महाष्टमी पर डांडिया रास का आयोजन किया जा रहा है। डांडिया का नवरात्र में काफी महत्व रहता है। डांडिया नृत्य मां दुर्गा और महिषासुर के बीच हुए युद्ध को प्रदर्शित करता है। डांडिया की रंगीन छड़ी को मां दुर्गा की तलवार मानी जाती है।इस दौरान सभासद ज्योति गुप्ता,पूजा जायसवाल,आरती जायसवाल,सुषमा केशरी, विजयलक्ष्मी सिंह,आरती गुप्ता,रूद्राक्षी मद्धेशिया,अनुपमा जायसवाल,सहित तमाम महिलाएं व युवतियां उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट- कार्तिकेय पाण्डेय