Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

सकलडीहा,  ब्लॉक मुख्यालय पर गुरूवार को मुख्यमंत्री योजना के तहत संचालित योजनाओं को लेकर अमर ज्योति संस्था की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ विजय कुमार सिंह और महिला पुलिस अधिकारियों की ओर से किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योजना के तहत गांव की हर महिलाये आत्मनिर्भर और सबल हो रही है। वही महिला कल्याण विभाग की जेंडर स्पेशलिस्ट  पुष्पा कुशवाहा व  रंजना ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इसके पूर्व महिला हेड कांस्टेबल रीमा यादव व निदेशक प्रेमचंद ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम,  यौन उत्पीड़न, महिला हेल्पलाइन 1090, 181, वन स्टॉप सेंटर एम विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति सभी को विस्तार रूप से जागरूक किया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व समुदाय स्तर पर छोटे-छोटे अपराधों को की पहचान करते हुए उसको रोकने हेतु पहल के प्रति जानकारी दिया। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार,आकाश मौर्या,चिंतामणि, कालिंदी यादव, सरिता यादव व अन्य सामाजिक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे

रिपोर्ट अलीम हाशमी

इस खबर को शेयर करें: