![Shaurya News India](backend/newsphotos/1731057187-whatsapp_image_2024-11-07_at_7.28.58_pm.jpg)
सकलडीहाडाला छठ महापर्व को लेकर सुबह से ही घाटों पर महिलाओं का जमावडा होने लगा था। गुरूवार को डाला छठ महापर्व पर सकलडीहा और कॉलेश्वर महादेव मंदिर में आस्थावान महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ा था। इस दौरान देर रात तक देवी जागरण का कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान की ओर से किया गया था। महिलाये विधि विधान से पूजा अर्चना में जुटी रही। वही ग्रामीणों ने भीड़ को देखते हुए घाटों का निर्माण कराने का जन प्रतिनिधियों से मांग उठाया।
सकलडीहा कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर पर हर साल की तरह इस बार काफी संख्या में आस्थावान महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ा था। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन के लोग जहां अलर्ट रहे। वही घाटों के अभाव में महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसके बाद भी आस्थावान महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य देने के लिये सरोवर में तटस्थ खड़ी रही। इस दौरान महिलाओं ने विधि विधान से पूजा व गीत गाते हुए सरोवर से घर को पहुंची।
इनसेट में........
![](http://shauryanewsindia.co.in/backend/newsphotos/1731057154-1575551105.jpeg)
डाला छठ महापर्व पर दिखी चुनावी रंग
डाला छठ महापर्व को लकर जहां आस्थावान महिलायें विधि विधान से पूजा अर्चना में जुटी रही। वही आने वाले पंचायत चुनाव का रंग पूजा पर भी दिखने को मिला।
जनप्रतिनिधियों ने सरोवर के आसपास मार्ग पर छठ पूजा का पोस्टर लगाकर बधाई देने में जुटे रहे। वही कई प्रतिनिधियों ने फल फूल बांटा तो कई ने चाय व काफी का स्टॉल भी लगाया था। सुबह से ही सरोवर तक जाने वाले मार्ग की साफ सफाई व चूना डलवाने में नहीं चुके
रिपोर्ट आलिम हाशमी