चंदौली- जनपद के संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय का आगमन हुआ। वहीं उनके आगमन को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओ ने जमकर फूलमाला के साथ सकलडीहा चौराहे पर स्वागत किया। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने सीबीएसई बोर्ड की नेशनल बॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया व नियामताबाद और धानापुर मे वोटर जागरूकता अभियान मे शिरकत करने के साथ ही मत्स्य मंडी व जिला अस्पताल परिसर स्थित चिकित्सकीय बिल्डिंग के निर्माण कार्य का जायजा लिया। साथ समय सीमा के अंदर कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
वहीं इस कार्यक्रम मे किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक, मंडल अध्यक्ष अरुण मिश्रा, अभय पाठक समेत दर्जनों भाजपा के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट- कार्तिकेय पाण्डेय