Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

वाराणसी/उत्तर प्रदेश। मदनपुरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर सिद्धिश्वर महादेव मंदिर का ताला शुक्रवार को खोल दिया गया। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में मंदिर में पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
         विहिप कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले मंदिर में विराजमान मूर्तियों का स्नान कराया। इसके बाद जलाभिषेक कर माला और फूल अर्पित किए गए। आरती के साथ-साथ भगवान को फल और मिष्ठान का भोग भी लगाया गया। गौरतलब है कि सात महीने बाद मदनपुरा में सिद्धिश्वर महादेव मंदिर का ताला खोला गया है। बृहस्पतिवार को ही विहिप कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की सफाई की थी। शुक्रवार से मंदिर में नियमित पूजा शुरू हो गई है।
मंदिर से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मदनपुरा मोहल्ले में स्थित इस प्राचीन मंदिर का ताला पिछले 15 वर्षों से बंद था। आठ जनवरी 2025 को मंदिर का ताला खोला गया था। उस समय पूजन और जलाभिषेक के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे। खरमास के बाद प्राणप्रतिष्ठा होनी थी, लेकिन मंदिर की सफाई के दौरान तीन खंडित शिवलिंग मिले थे जबकि मूल शिवलिंग गायब था।
            बताया जाता है कि इस मंदिर में अंतिम बार 2009 में पूजा हुई थी। बृहस्पतिवार को विहिप के काशी प्रांत महानगर अध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता मदनपुरा पहुंचे। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ मंदिर का ताला खोला गया और पूरे परिसर की सफाई कर शुक्रवार को पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई।

इस खबर को शेयर करें: