Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

वाराणसीः  यूपी का तीसरा सबसे गर्म जिला रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 44°C तक चला गया। बनारसी और टूरिस्ट इस गर्मी से झुलस रहे हैं। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से बह रहा लू लोगों को बुरी तरह से तोड़ रहा है। बीमारियों को न्यौता दे रहा है। राहत की बात है कि 2 दिन बाद के संकेत मिल रहे हैं।

खास बात ये है कि बीते दो सप्ताह से वाराणसी की हवा में नमी महज 10-20% पर ही अटकी थी। लेकिन आज सुबह ये 53% को क्रॉस कर गया है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अब बारिश की प्रबल कंडीशन बनने लगी है।

आज वाराणसी में तेज धूप खिली हुई है। सुबह के साढ़े 8 बजे तक पारा 30°C तक पहुंच गया है। 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल रही है, जो कि दोपहर तक लू में कन्वर्ट हो जाएगी।

11 मई तक बादल छाने का संकेत

मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया है कि 7 मई से वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में भारी बारिश हो सकती है। कल से 11 मई तक मौसम बादलों और कम गर्मी वाला हो सकता है। 7 मई से लेकर 9 मई तक पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से लेकर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी माफिक हवा बहेगी।

पूरे इलाके में बिजली कड़कने और बादलों के गरजने संग  जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी सच निकली तो पूर्वांचल के लोगों को अगला 4-5 दिन काफी राहत भरा होगा।

दिन-रात के तापमान में है 21 डिग्री का अंतर

रविवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े 3°C ज्यादा 44°C दर्ज किया गया। वहीं, रात का यानी कि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1°C कम 22.5°C रिकॉर्ड किया गया। दिन और रात के तापमान का अंतर 21°C का है। वहीं, हवा में नही महज 14% थी। मौसम बिल्कुल अत्याचार पर उतर आया है। दोपहर की दुश्वारियां अब लोगों से झेली नहीं जा रहीं हैं।

रिपोर्ट- धनेश्वर साहनी

इस खबर को शेयर करें: